Homeखाद्य आपूर्ति विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए ओर कार्यशैली सुधारे वरना जनहित में...

खाद्य आपूर्ति विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए ओर कार्यशैली सुधारे वरना जनहित में होगा आंदोलन-राजेंद्र चौधरी एडवोकेट

काशिफ़ सुल्तान (रुड़की) नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाने, केवाईसी की प्रक्रिया में हो रही देरी और आम लोगों को लगातार विभाग के चक्कर कटवाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पात्र परिवार महीनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवाईसी कराने के लिए लोगों को कई-कई बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, इसके बावजूद उनका काम नहीं हो रहा। साथ ही रुड़की और नारसन ब्लॉक के लाखों लोगों के लिए केवल एक ही कार्यालय होने के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने मांग की कि रुड़की और नारसन क्षेत्र के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण हजारों पात्र परिवार आज भी राशन कार्ड से वंचित हैं। गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बार-बार विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई और लंबित आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे जिले में बड़ा जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड बनवाने वाले गिरोह जनता को लूट रहे हैं जिनका प्रवेश तत्काल बन्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय सीमा में राशन कार्ड बनाना होगा।धरने में मौजूद पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी सरकार और खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तत्काल व्यवस्था में सुधार करते हुए नए राशन कार्ड बनवाने, बीपीएल कार्ड जारी करने, महिलाओं ओर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग लाइन बनाने और केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में कार्यशैली में सुधार करने की बात करते हुए मांग की कि नए राशन कार्डों का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए, लंबित बीपीएल कार्ड आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, केवाईसी की समस्या का समाधान किया जाए तथा रुड़की और नारसन ब्लॉक के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, और महिलाओं बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष लाइन बनाई जाएं और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह ,मदनपाल भड़ाना , सलीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद,यासमीन खान महिला जिलाध्यक्ष वीणा आनंद कहकशां पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रुड़की,आशीष चौधरी एनएसयूआई ओवैस अंसारी यूथ कांग्रेस मोहित त्यागी वैभव सैनी वीरेंद्र कुमार शर्मा सुभाष चंद्र शर्मा मोहसिन अली गॉड इरशाद मीर मुल्किराज सैनी उमेद गाजी अता उर रहमान पीसीसी सदस्य मिंटू जायसवाल सुभाष चौधरी जसवीर सिंह विजयपाल सिंह मोहम्मद इरशाद सुनील शर्मा भूषण त्यागी परवेज मलिक विकास त्यागी नन्द लाल यादव,मोनिस खान नितिन जिंदल गजेंद्र प्रधान अब्दुल समद गौरव प्रधान शराफत अली शालू कहकशा तुषार गोयल नितिन त्यागी,मोहम्मद इरफान शाकिर अंसारी नूर आलम नितिन त्यागी मनोज गिरी मोनिस खान, मकसूद हसन, सनी चौधरी, शीतल, नाजों, ज़ैद, मो इरफान आदि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments