Homeसीरिया को लेकर इजरायल और तुर्की के बीच बढ़ता तनाव

सीरिया को लेकर इजरायल और तुर्की के बीच बढ़ता तनाव

(काशिफ सुल्तान)  सीरिया को लेकर इजरायल और तुर्की के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार तड़के इजरायली ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक एयर बेस पर हमला किया है। इजरायल ने कहा कि इस हमले का मकसद एयर बेस पर तुर्की के सैनिकों की तैनाती को रोकना था। हमला सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू दुहूर एयर बेस पर हुआ। सीरिया के सरकारी टीवी ने बताया कि रनवे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इस हमले से सीरिया को लेकर इजरायल और तुर्की के बीच चल रहे तनाव के और भड़कने की संभावना है। इजरायल ने सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का विरोध किया है। तुर्की और इजरायल की तनातनी लंबे समय से चली आ रही है। तुर्की के सीरिया की सरकार के साथ करीबी संबंध हैं और वह उसकी सेना की मदद कर रहा है। वहीं, इजरायल अपने पड़ोसी देश में तुर्की की सैन्य मौजूदगी नहीं देखना चाहता। उसका कहना है कि बेस पर तुर्की के सैनिकों की तैनाती से उसकी सुरक्षा को खतरा होगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इजरायल ने बेस पर हमला इसलिए किया क्योंकि सीरिया ने तुर्की की सेना को बेस में आने की इजाजत देकर सुरक्षा मामलों में बनी यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की थी। बयान में आगे कहा गया कि इजरायल ने सीरिया को चेतावनी दी थी कि इस तरह की तैनाती से इजरायल की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। सीरिया ने इन चेतावनियों को नजर अंदाज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments