HomeEducationएनसीसी शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का सशक्त माध्यम...

एनसीसी शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का सशक्त माध्यम : अजय गोयल

रुड़की (काशिफ सुल्तान)  84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर अनुशासन एवं उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व क्षमता से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में क्वांटम विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री अजय गोयल ने शिविर में प्रतिभाग कर रहे एनसीसी कैडेट्स के लिए अपना प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आत्मविश्वास का विकास करने वाली एक सशक्त संस्था है। उन्होंने कहा कि शिविर में दिया जा रहा हथियार प्रशिक्षण कैडेट्स में जिम्मेदारी, एकाग्रता, आत्मसंयम तथा सुरक्षा संबंधी जागरूकता विकसित करता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्री गोयल ने कहा कि आज देश को ऐसे युवा नेतृत्व की आवश्यकता है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। एनसीसी इसी उद्देश्य की पूर्ति करते हुए युवाओं में सेवा, समर्पण और चरित्र निर्माण के संस्कार विकसित करती है। उन्होंने सभी कैडेट्स से शिविर के प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में पूर्ण मनोयोग से भाग लेने, अनुशासन का पालन करने तथा यहां प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के अधिकारियों, प्रशिक्षण स्टाफ, एएनओ तथा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता के संवर्धन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments