HomeUncategorizedCRIMEनगर निगम की निगरानी मे सील सांसद की कोठी मे बड़ी लूट...

नगर निगम की निगरानी मे सील सांसद की कोठी मे बड़ी लूट से हड़कम्प

(काशिफ सुल्तान) लखनऊ, राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग से सिस्टम की घोर लापरवाही और लूट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट के सख्त आदेश के बाद जब सपा सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम दर्ज सील कोठी खोली गई, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर परिवार के होश उड़ गए।​कोठी के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था, अलमारियों और लॉकर के ताले बेरहमी से टूटे हुए थे। सबसे दर्दनाक बात यह है कि घर से उनकी बेटी की शादी के लिए सहेज कर रखे गए लाखों रुपये के पुश्तैनी और कीमती जेवर गायब मिले।आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में इस आलीशान कोठी को ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कुर्क कर नगर निगम की निगरानी में सील कर दिया गया था। कोर्ट ने अब साफ कर दिया है कि यह संपत्ति जुर्म से नहीं कमाई गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी कस्टडी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच, एक सांसद के बंद घर में इतनी बड़ी डकैती किसने डाल दी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments