
काशिफ सुल्तान (रुड़की) ये तय हो गया है आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा. रामपुर डीएम ने मैनेजमेंट से कहा है कि 15 दिन में खुद ढहा दो , वरना हम ढहा देंगे.यूनिवर्सिटी कोई छोटा कैम्पस नहीं है. अन्दर 40 अलग-अलग बिल्डिंग हैं. इन्हीं बिल्डिंगों में क्लास रूम हैं, पढाई से लिए डिपार्टमेंट हैं. आरोप है कि 40 में से 38 बिल्डिंग बिना नक़्शे के बनाई गईं. शिक्षण संस्थानों की कमी के बीच आजम खान की अपनी सोच थी कि अपने लिए घर, फार्म हाउस, महल नहीं.बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी बनायेंगे. बनाई भी.2017 तक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, बीफार्मा, बीएससी, बीए सहित 25 कोर्स की पढ़ाई हुई.
