(काशिफ सुल्तान) सीरिया को लेकर इजरायल और तुर्की के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार तड़के इजरायली ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक एयर बेस पर हमला किया है। इजरायल ने कहा कि इस हमले का मकसद एयर बेस पर तुर्की के सैनिकों की तैनाती को रोकना था। हमला सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू दुहूर एयर बेस पर हुआ। सीरिया के सरकारी टीवी ने बताया कि रनवे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।



