(फरमान मलिक) पिरान कलियर। रहमतपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, रहमतपुर निवासी प्रभात पुत्र कालू शनिवार सुबह करीब 10 बजे रामदेव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिरान कलियर रोड पर रहमतपूर में नौगजे पीर के पास
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर का वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
