(मनव्वर कुरैशी) मंगलौर/पीरपुरा।कुख्यात बदमाश अकील उर्फ भुट्टू और उसके परिजनों पर धारा 307 आईपीसी और कई गम्भीर धाराओं में है कई कई मुकदमे दर्ज है ये लोग आए दिन गाँव का माहौल खराब करने की नीयत से करते रहते झगड़ा। इसी के चलते इन्होंने ग्राम प्रधान व उसके परिवार पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे उसी को लेकर अकील उर्फ भुट्टू और उसके दर्जनों परिजनों ने ग्राम प्रधान के भाई पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से लैस होकर किया हमला।
पूर्व में अकील उर्फ भुट्टू और उसके परिजनों ने इंतजार व उसके लोगों की साथ रोशनाबाद में मारपीट कर घायल कर दिया था इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा सिडकुल थाने में मुकदमा संख्या 276/ 26 दर्ज कराया गया था इसके बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग ग्राम प्रधान और उसके परिजनों के ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
मुकदमा वापस न लेने की रंजिश के चलते आज सुबह करीब 9:15 बजे ग्राम प्रधान का भाई इंतजार दुकान जाने के लिए घर से निकला था कि थोड़ी दूर पर ही परवेज पुत्र इकराम, राशिद पुत्र रियासत, अकील उर्फ़ भुट्टो पुत्र कासिम, तौकीर पुत्र खलील, नदीम पुत्र अकील उर्फ़ भुट्टो, लुकमान पुत्र अफजाल, परवश पुत्र अली मोहम्मद, तमरेज पुत्र इकराम, फिरोज पुत्र मुमताज, अक़दस पुत्र फुरकान, अखलद पुत्र फुरकान, अरशद पुत्र रियासत, शारिक पुत्र रियासत, समीर पुत्र अरशद, अयान पुत्र परवेज, अदनान पुत्र मुकर्रम, शोएब पुत्र प्रवश, कादिर पुत्र खलील ने अपने हाथों में लिए लाठी डंडे सरिये और धारदार हथियार तबल लेकर इंतजार की गाड़ी के आगे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाइक को गाड़ी के आगे लगाकर गाड़ी रोककर जबरदस्ती बाहर निकाल कर गंदी-गंदी गाली देते हुए बोले कि हमें अकील उर्फ भुट्टू ने भेजा है आज हम तुझे अकील उर्फ़ भट्टू और उसके परिजनों पर मुकदमा लिखवाने का मजा चखाने आए है।
इतना कहकर इन लोगों ने इंतजार पर अपने हाथों में लिए धारदार हथियारों से हमला कर दिया परवेज ने अपने हाथ में लिए तबल से इंतजार पर जान से मारने की नीयत से भरपूर वार किया लेकिन किस्मत से थोड़ा पीछे हो जाने कारण इंतजार की गर्दन पूरी तरह काटने से बच गई लेकिन उसके कान का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया और उसकी गर्दन पर भी चोट आई है शोर सुनकर इंतजार का भाई मुजफ्फर, हिफाजत इंतजार को बचाने के लिए आए तो इन लोगों ने इन पर भी धावा बोल दिया जिसमें मुजफ्फर व हिफाजत भी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं पर मौके पर शहजाद, उस्मान, साकिब, आदि ग्रामीण भी मौके पर आ गए जिन्होंने यह पूरी घटना देखी और इन लोगों ने हमलावरों से बचाया है हमलावरों ने ग्रामीणों के आने पर अपने आप को घिरा देख वहां से फरार हो गए और जाते-जाते दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गए है इसी कारण ग्राम प्रधान और उसका परिवार दहशत में है।

सीएनएन से भारत और दुनिया की नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट, विशेषज्ञ विश्लेषण और व्यापक कवरेज के साथ सूचित रहें, जो समाचार और सूचना का एक विश्वसनीय स्रोत है।
संपर्क करें: contact@cnnindianews.org
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित CNN INDIA NEWS | विकसित और डिज़ाइन किया गया Anas Raza द्वारा ( +918279626114 )
