(काशिफ सुल्तान) रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने 28 और 29 अगस्त 2026 को राज्य की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट देने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिलाएं प्रदेश के भीतर रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा दिए जाने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।सरकार के इस फैसले को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
