HomeTECHNOLOGYशहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच स्थानों पर...

शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच स्थानों पर कॉम्पैक्ट सब स्टेशन होंगे स्थापित

(काशिफ़ सुल्तान) शहर में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए विद्युत विभाग ने छह करोड़ की लागत से शहर के पांच स्थानों पर कॉम्पैक्ट सब स्टेशन स्थापित करने के लिए पहल शुरू कर दी है।
दुर्गा कॉलोनी,सोलानीपुरम,आदर्श नगर और आईआईटी के निकट इन स्थानों का चयन किया गया है,इस योजना से हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।खुले में रखे ट्रांसफार्मर से जानवरों के साथ जनता की जान का भी खतरा बना रहता है और आग लगने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं ऐसे में विद्युत विभाग खुद को अपडेट करने में लगा हुआ है साथ ही विभाग का लक्ष्य बेहतर विद्युत सप्लाई भी है।
कॉम्पैक्ट सब स्टेशन की योजना से नगर की विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा,जिससे ओवरलोडिंग,लाइनों में फाल्ट, हाई – लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments