HomeUncategorizedकाँवड़ खंडित होने पर अफरा तफ़री,पुलिस ने तत्परता से हालात पर काबू...

काँवड़ खंडित होने पर अफरा तफ़री,पुलिस ने तत्परता से हालात पर काबू पाया

(काशिफ सुल्तान)  पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान जल खंडित होने के बाद हंगामा हो गया. जिसके बाद इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, कांवड़ खंडित होने से कांवड़ यात्री आक्रोशित हो गए, जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया, लेकिन युवक घायल हो गया.

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास एक युवक द्वारा गंगाजल खंडित हो गया, बताया गया है कि इसके बाद सरसावा के रहने वाले कांवड़ यात्री भड़क गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी, देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और तनावपूर्ण माहौल बन गया. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया गया, वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया.इसके बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ सुमित पांडेय और पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को कांवड़ यात्री के साथ हरकी पैड़ी भेजा, जहां से दोबारा गंगाजल भरवाया गया, इसके बाद कांवड़ को पुनः स्थापित कर कांवड़ यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया. वहीं पुलिस की तत्काल कार्रवाई और संयमित रवैये से क्षेत्र में शांति बनी रही और संभावित बड़े बवाल को समय रहते टाल दिया गया.

युवक से गंगाजल खंडित हो गया था, जिसके बाद मारपीट हुई, मारपीट में एक युवक घायल हुआ है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं. कावड़ियों को समझा-बुझाकर और दोबारा जल लाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है.(शेखर चंद्र सुयाल,एसपी देहात) 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments