HomeEducationशिक्षा13 से 17 सितंबर तक होंगे आरटीई के तहत प्रवेश के लिए...

13 से 17 सितंबर तक होंगे आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन

(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की । शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों और पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाने वाले अभिभावकों को शिक्षा विभाग ने दूसरा मौका दिया है।विभाग की ओर से आरटीई प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत पात्र छात्र 13 से 17 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।गौरतलब है कि आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई अभिभावक विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। वहीं, कुछ छात्र प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद प्रवेश से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों को राहत देने के लिए विभाग ने दोबारा आवेदन का अवसर दिया है। विभाग के अनुसार, अभिभावकों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ण प्रति संबन्धित खंड शिक्षा कार्यालय में 19सितंबर तक जमा करनी होगी।
दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments