(काशिफ़ सुल्तान) रुड़की, हरिद्वार। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (प्री थल सेना शिविर द्वितीय) का शुभारंभ हुआ। शिविर में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पहुंचे 525 एनसीसी कैडेट्स तथा आठ सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही व्यवहारिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिन-रात संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, दूरी का आकलन, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास सहित एनसीसी के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण शामिल है।
शिविर के प्रथम दिवस सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही कैडेट्स द्वारा साथ लाए गए कैंप संबंधी दस्तावेजों का गहन सत्यापन एवं परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और निर्धारित सैन्य मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने शिविर के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध कराने पर संस्था के चेयरमैन श्री चेरब जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनीष पांडे तथा कुलसचिव डॉ. अमित गौतम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर के सफल संचालन में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार, सेकंड ऑफिसर रेनू देवी, सेकंड ऑफिसर नीलिमा क्षेत्री, केयरटेकर उपासना, सूबेदार मेजर अमर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राजेश, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार विनोद, हवलदार जगत सिंह भंडारी, हवलदार अजयबीर, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह बिष्ट, नायक अभिषेक पंवार, ईएसएम सत्येंद्र सिंह, ईएसएम सुबोध कुमार, ईएसएम मंगल सिंह, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, डीईओ संदीप बड़ाकोटी, धर्म सिंह, मीनाक्षी सहित समस्त प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्टाफ सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
Stay informed with the latest breaking news, live updates, expert analysis, and comprehensive coverage of India and the world from CNN a trusted source for news and information.
Contact us: contact@cnnindianews.org
Copyright © All Right Reserved By CNN INDIA NEWS | Developed And Designed By Anas Raza ( +918279626114 )
