CNN INDIA NEWS

एनसीसी केडेट्स द्वारा केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही अनुशासन पूर्वक मनाया गया

काशिफ सुल्तान (रुड़की)  एनसीसी केडेट्स द्वारा केएलडीएवी (पीजी) कॉलेज, रुड़की के प्रांगण में 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही अनुशासन पूर्वक मनाया गया । योग साधक श्रीमती सर्वेश गोस्वामी द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम पी सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स को योग से होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया गया । उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है व योग का मतलब है जोड़ना, योग करने से हमारे मन मस्तिष्क और शरीर को शांति मिलती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । योग केवल छात्र ही नहीं बड़े बुजुर्ग सभी के लिए आवश्यक है ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया द्वारा योग शिविर का हिस्सा बनकर उपस्थित सभी को दिनचर्या में आधा घंटा योग करने का संदेश दिया व अपने संबोधन में कैडेट्स को बताया गया कि भारतीय संस्कृति में योग अनादि काल से ऋषि-महर्षियों द्वारा किया जा रहा है व योग करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है व काया निरोगी रहती है ।उन्होंने बताया की जब हम योग करते हैं तो हमारी सभी इंद्रियां कार्य करती हैं और हमारे मन को शांति मिलती है और जब मनुष्य शांत रहता है तो उसके मुख पर प्रसन्नता अपने आप आ जाती है, योग द्वारा ऐसे असाध्य रोगों का भी इलाज हो जाता है जो मनुष्य चिकित्सा की कल्पना से परे हैं ।कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में बटालियन के कमान अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य व महाविद्यालय के वरिष्ठ स्कंध एनसीसी अधिकारी ले0 (डॉ) नवीन कुमार द्वारा योग साधक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कैप्टन धर्म सिंह, सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, सेकंड ऑफिसर पंकज बेंजवाल, केयरटेकर अर्चना देवी त्यागी, केयरटेकर वंदना चौहान, केयरटेकर शाहिना प्रवीन, केयरटेकर दीपमाला, सूबेदार मेजर अमर सिंह, हवलदार रविंदर गुसाईं, नायक अभिषेक पंवार, जीसीआई किरण बिहनिया, वाहन चालक अनुज गिरी, राकेश नौटियाल आदि समेत 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के 600 एनसीसी कैडेट्स, ऑफिसर, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे

Exit mobile version