मंगलौर में झगड़े पर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग में 5 गिरफ्तार
Kashif Sultan
(काशिफ सुल्तान) मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक पर झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अब्दुल कलाम चौक पर कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बताया गया कि दोनों पक्ष शांत होने के बजाय मारपीट पर उतारू थे।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम—1. निखित दहिया पुत्र मुकेश दहिया, निवासी बईयापुर, थाना आईटीआर चौक, सोनीपत, हरियाणा।