हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज (धनौरी) में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
Kashif Sultan
बड़े सपने देखें और मेहनत से करें पूरा:उमेश कुमार(विधायक खानपुर) हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम
धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शनिवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए की जान से जुट जाएं।स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि इस उम्र में सही मार्गदर्शन बहुत जरूरी है। सही मार्गदर्शन मिले तो पिछडे क्षेत्र की अनेक प्रतिभाएं देश दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी ने अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का यह मंदिर खोलकर पूरे क्षेत्र को शिक्षा का दान दिया है। इससे पहले उन्होंने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ हर्ष सैनी ने कहा कि छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर को अपना घर समझें और यहां के शिक्षक शिक्षकाएं उनके अभिभावक हैं। छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण शिक्षा देना संस्था का उद्देश्य है।
प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह अपने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सचिव डॉ आदित्य सैनी ने की जबकि संचालन डॉक्टर दीपमाला कौशिक ने किया।