CNN INDIA NEWS

जलती गर्मी मे लोगों को शर्बत बाँट कर पुण्य का काम कर रही “हेल्पिंग हैन्ड फाउंडेशन”और रुड़की ब्लड सेंटर की टीम

काशिफ सुल्तान (रुड़की)  जून के महीने में जलाने वाली गर्मी पड़ रही है बरसात का मौसम आ चुका है लेकिन बारिश उतनी नहीं हुई जिसकी अपेक्षा की जा रही थी जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है लेकिन ऐसे में कई लोग और संस्थाएं हैं जो राहगीरों को गर्मी से निजात दिलाने और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए ठंडा पानी,शरबत, जूस इत्यादि बांट रहे हैं जिससे कि समाज सेवा के साथ पुण्य लाभ भी हो।इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन नाम की सामाजिक संस्था ने ईदगाह चौक के पास शीतल पेय बाँटा जिससे कि राहगीरों की वहां पर भीड़ लग गई क्योंकि गर्मी के मौसम में सब परेशान हैं।हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के साथ रुड़की ब्लड सेंटर की टीम ने भी सहयोग किया और आने जाने वाले लोगों को शरबत पिलाया।हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान,सचिव शाहनज़र और कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी ने अपनी टीम के साथ सुबह 11 बजे से शरबत बांटना शुरू कर दिया था फिर इनके साथ रुड़की ब्लड सेंटर की भी पूरी टीम सहयोग करने आ गई और चार बजे तक इन लोगों ने शरबत बांटा।लोग आ रहे थे और शरबत पी कर इन सबको दुआएं भी दे रहे थे तो ऐसे में संस्था के अध्यक्ष का कहना था कि समाज सेवा के इस तरह के काम करके जो दुआएं मिलती हैं उनसे दिल को बहुत सुकून मिलता है।रुड़की ब्लड सेंटर के संचालक अखिल सैनी जी ने कहा कि समाज सेवा बिना किसी भेदभाव के ही की जा सकती है,समाज सेवा के लिए बस इतना ही देखा जाना चाहिए कि जरूरतमंद की समस्या का समाधान कैसे किया जाए बाकी इसमें किसी भी तरह के भेदभाव की कोई जगह ही नहीं है।

Exit mobile version