CNN INDIA NEWS

जंतर मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद पर छेड़ छाड़ के आरोप,पुलिस जांच मे जुटी

(काशिफ सुल्तान) दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां धरने में शामिल लोगों की मदद करने और खाना बांटने वाले जुनैद नाम के एक शख्स पर एक महिला ने गंभीर इल्जाम लगाए हैं। महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि जुनैद ने उसके साथ-साथ कई अन्य लड़कियों के साथ गलत बर्ताव किया है, जिससे वहां असुरक्षा का माहौल बना।

​शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने अभिजीत दीपके से भी इसकी शिकायत की थी और जुनैद को वहां से हटाने की मांग की थी। महिला का यह भी दावा है कि जुनैद ने अपनी गलती कुबूल कर ली है और इसके पुख्ता सबूत भी मौजूद हैं।वहीं, इस मामले की संजीदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस की जांच में क्या हकीकत सामने आती है। क्या वाकई ये आरोप पूरी तरह सही हैं, या इसके पीछे कोई और कहानी है? पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की असली तस्वीर साफ हो सकेगी।
Exit mobile version